कलर्स टीवी के मशहूर शो बालिका वधू मुख्य कलाकार प्रत्युषा बनर्जी और सिद्धार्थ शुक्ला अब इस दुनिया में नहीं रहे। प्रत्युषा के निधन के कुछ सालों बाद सिद्धार्थ शुक्ला का चले जाना सभी के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। सीरियल में दोनों के आपसी तालमेल को ख़ूब पसंद किया गया था। दोनों कलाकार बेहद कम समय के लिए सीरियल में नज़र आए थे।
इस सीरियल में अविका गौर ने छोटी आनंदी का किरदार निभाया था, प्रत्युषा बनर्जी बड़ी आनंदी की भूमिका में दिखी थीं। सिद्धार्थ शुक्ला क़रीब आठ साल पहले टेलीविजन धारावाहिक बालिका वधू में नज़र आए थे। धारावाहिक में उन्होंने शिव का किरदार निभाया था।

बालिका वधू के तीन सबसे मशहूर किरदार नहीं इस दुनिया में नहीं रहे। अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी और सुरेखा सीकरी पहले ही दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। सिद्धार्थ शुक्ला का आज यानी 2 सितंबर को निधन हो गया है।
टीवी की दुनिया के जाने-माने एक्टर और बिग बॉस 13 के विजेता रहे सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 40 साल की उम्र में हुआ। सिद्धार्थ शुक्ला की बहुत बड़ी फ़ैन फ़ॉलोविंग है। इन दिनों वो अपने करियर के पीक पर थे। उन्होंने कई टीवी शोज़ और फिल्मों में काम किया था।
सिद्धार्थ सिर्फ टीवी का ही जाना माना चेहरा नहीं थे बल्कि उन्होंने करण जौहर की फ़िल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में भी महत्त्वपूर्ण चरित्र निभाया था। शुक्ला ने बिग बॉस में भी सभी कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर दी थी और सीज़न 13 का खिताब अपने नाम किया था। सिद्धार्थ के यूं चले जाने की खबर से उनके फैंस सदमे में हैं।
साल 2010 में बालिका वधू में बड़ी आनंदी का प्रवेश हुआ और यह रोल दिवंगत अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी ने निभाया था। प्रत्युषा बनर्जी 2010 में टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक छोटे से रोल से शुरुआत की थी, लेकिन आनंदी के रोल से उन्हें खूब स्टारडम मिला। बालिका वधू में शशांक व्यास और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ प्रत्युषा बनर्जी की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया। प्रत्युषा एक मशहूर टीवी अभिनेत्री थीं, लेकिन 2016 में उन्होंने आत्महत्या कर ली।
प्रत्युषा ने प्रेम संबंधों में असफलता के कारण आत्महत्या कर ली थी और सुरेखा सीकरी का निधन ह्रदय रोग के कारण हुआ था। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि रात में उन्होंने कोई दवा खायी थी। रात में सिद्धार्थ जिस कार से घर वापस लौटे थे उसका पिछला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली।
सुरेखा सीकरी
और बात जब बालिका वधू के अहम पात्रों की बात हो रही हो तो फिर हम भला कल्याणी देवी सिंह को कैसे भूल सकते हैं? इस किरदार को अभिनेत्री सुरेखा सीकरी ने निभाया था और इसके लिए उन्हें 2011 में बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल के अवॉर्ड से नवाज़ा गया था। बालिका वधू के अलावा सुरेखा सीकरी परदेस में है मेरा दिल और एक था राजा एक थी रानी जैसे टीवी शोज में नज़र आईं। इसके बाद वह पिछली बार 2020 में आई फिल्म गोस्ट स्टोरीज़ में नजर आई थीं। इसी साल जुलाई में सुरेखा सीकरी का मुंबई में निधन हुआ।

You must log in to post a comment.