साल 2018 में सबरीमाला मंदिर में घुसने की कोशिश कर विवादों में आई रेहाना फातिमा को बीएसएनएल ने बर्खास्त कर दिया है। इससे पहले साल 2018 में विवादों में आने के बाद रेहाना का पलारीवत्तोम टेलीफोन एक्सचेंज में तबादला किया गया था।
बीएसएनएल ने रेहाना के खि़लाफ़ ये कार्रवाई कई शिकायतों को मिलने के बाद की है। उन्होंने बताया कि पब्लिक द्वारा उन्हें रेहाना से संबंधित कई ऐसी तस्वीरें और वीडियोज भेजी गई, जिनमें दावा किया गया कि उन्होंने लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया था।
रेहाना फातिमा अक्सर विवादों में रहती हैं। इससे पहले भी बहुत बार हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने के आरोप में उनपर मामला दर्ज हो चुका है। साल 2014 में किस ऑफ लव कैंपेन का भाग बनने के बाद उनके और उनके पति मनोज श्रीधर के किस की क्लिप भी सोशल मीडिया पर विवादों का हिस्सा बनी थी।
केरल मुस्लिम जमात काउंसिल ने भी ‘लाखों हिंदू श्रद्धालुओं की भावनाएँ आहत करने’ को लेकर फातिमा को मुस्लिम समुदाय से निष्कासित कर दिया था।
इसे भी पढ़े: Sabarimala verdict review: SC snubs Fathima, Bindu
फातिमा ने 2018 में तरबूजों के साथ टॉपलेस फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। ये फोटो फातिमा द्वारा तब शेयर की गई थी जब कोझिकोड के एक प्रोफेसर ने महिलाओं के वक्ष की तुलना तरबूज से की थी। उस समय फातिमा की हरकत पर फेसबुक पर बहुत बवाल हुआ था।
रेहाना के कारनामों की सूची इतनी ही नहीं है। हाल में रेहाना ने यूट्यूब पर एक कुकिंग वीडियो भी डाली थी। वीडियो में रेहाना बीफ की रेसेपी बताती नजर आई थीं। वीडियो की शुरुआत के 20 सेकेंड में उन्हें बीफ की जगह गौ माता बोलते सुना गया था।
इसे भी पढ़े: Rehana Fathima excommunicated from Muslim community
इस मामले में भी सोशल मीडिया पर उनकी बहुत आलोचना हुई थी। मैसूर के कृष्णराज इलाके के विधायक एसए रामदास ने इस वीडियो पर केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन से सवाल किया था और साथ ही हिंदुओं की भावनाओं से ख़िलवाड़ करने के आरोप में उस पर एक्शन की माँग की थी।
You must log in to post a comment.