नई दिल्ली — भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की योजना के ‘भारत के सांस्कृतिक मानचित्रण अभियान’ का शुभारंभ हो चुका है। यह अभियान ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के बैनर तले शुरू किया गया है। संस्कृति मंत्रालय ने इसकी शुरूआत पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्म सदी वर्ष मनाने के हिस्से के रूप में की गई है।
उपरोक्त सुविधा के शुरु होने से देश में फैले उन कलाकारों के लिए रास्ता खुलेगा जो सरकारी व्यवस्थाओं की जटिलता के कारण अपने हुनर का प्रदर्शन नहीं कर पाते थे। अब वह कलाकार ‘भारत के सांस्कृतिक मानचित्रण अभियान’ के पोर्टल के माध्यम से खुद को इसमें पंजीकृत करवा सकते हैं। पंजीकरण की सुविधा सीधे पोर्टल (under construction) पर करने की सुविधा प्रदान की गयी है।
संस्कृति मंत्रालय देश के कई राज्यों में खंड स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। ताकि देश के सभी ब्लॉकों में प्रतिभा की खोज की प्रक्रिया शुरू की जा सके। वर्तमान दौर में कर्नाटक के शिमोगा जिले के शिमोगा ब्लॉक, हरियाणा में कुरूक्षेत्र जिले के थानेसर ब्लॉक, उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के चोरी-चोरा ब्लॉक और झारखंड में सराईकेला- खारश्वान जिले के सराईकेला ब्लॉक को शामिल किया गया है। अगले तीन वर्षों में इस कार्यक्रम के अंतर्गत देश के कुल 6.40 लाख गांवों को कवर किया जाएगा।
You must log in to post a comment.