शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में जुमे की नमाज़ अदा करने के लिए लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए।सुरक्षाबलों ने समझाने की कोशिश की तो पथराव शुरू कर दिया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को आँसू गैस के गोलों का प्रयोग करना पड़ा।
पुलवामा में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। अप्रैल में भी पुलवामा जिले के कसबायार द्रबगाम इलाके की जामिया मस्जिद में कुछ लोग नमाज़ अदा करने के लिए जमा हो गए। पुलिस द्वारा रोके जाने पर धक्कामुक्की की थी।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर क्षेत्र के गाँव उमाही कला की जकरिया मस्जिद में 1 मई को बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए नमाज़ अदा करने के लिए इकट्ठा हो गए थे। इस बात की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई वह तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुँच गई। पुलिस को देख मस्जिद में नमाज अदा कर रहे लोगों के बीच भगदड़ मच गई। पुलिस ने 15 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया था।
इसे भी पढ़े: Hizb ul Mujahideen commander in J&K Ghazi Haider a mechanic & quack
असम के लखीमपुर जिले के दक्खिन पंडोवा गाँव की एक मस्जिद में 30 अप्रैल रात को कुछ लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर नमाज़ अदा करने के लिए एकत्र हो गए थे। पुलिस ने मस्जिद के अंदर इमाम सहित 12 लोगों को मौके पर पाया। पुलिस ने सभी को लॉकडाउन का हवाला देते हुए इकट्ठा न होने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की बात कही।
जैसे ही पुलिस की टीम मस्जिद से निकली उस पर पथराव शुरू हो गया। इसमें ग्राम प्रधान सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पथराव में पुलिस का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया था।
इसे भी पढ़े: रियाज़ नायकू ने बनाई थी यूपी में आतंकी हमले की योजना
अलीगढ़ में 3 अप्रैल को सामूहिक नमाज़ रुकवाने पहुँची पुलिस पर पथराव की घटना सामने आई थी। उस रात शहर के सराय रहमान स्थित गड्डा मस्जिद में नमाज़ पढ़ने के लिए लोग जुटे थे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुँची तो इन लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस मामले में अलीगढ़ पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया था।
You must log in to post a comment.