साल 2020 सिनेमा के लिए काल साबित हो रहा है। एक के बाद कई सितारों ने इस दुनिया को अलग अलग वजहों से अलविदा कह दिया है। ऐसे में अब सुशांत सिंह राजपूत का भी चले जाना उनके फैंस और परिजनों के लिए हैरान करने वाला है। सुशांत सिंह की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जिक्र है कि फांसी के कारण दम घुटने से अभिनेता की मौत हुई है। सुशांत के पिता मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं और आज अभिनेता का अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया जाएगा।
सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म का मुद्दा गरम होता दिख रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स सुशांत के पुराने सोशल मीडिया कमेंट्स को हाइलाइट कर रहे हैं। इन स्क्रीनशॉट्स में सुशांत खुद कह रहे हैं कि उनका कोई गॉडफादर नहीं है, अगर फिल्में नहीं चलीं तो बॉलीवुड से बाहर कर देंगे ये लोग।
सुशांत की आत्महत्या के बाद सोशल मीडिया पर ऐसे दावे देखने को मिल रहे हैं, जिनमे कहा जा रहा है कि कई बड़े ब्रांड्स और सितारों ने सुशांत के साथ काम करने से इनकार किया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल हो रहे है, जिनमें नेपोटिज्म की बात हो रही है। ऐसा ही कंगना रनौट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो कॉफी विद करण शो का है।
इसे भी पढ़े: Sushant Singh Rajput commits suicide in his Bandra house
सुशांत की आत्महत्या के पीछे कई कारण कहे जा रहे हैं, कोई आर्थिक तंगी की बात कर रहा है तो कोई कह रहा है कि बॉलीवुड में सुशांत को नेपोटिज्म का शिकार होना पड़ा और कई बड़े लोगों ने सुशांत के साथ काम नहीं करना चाहा क्योंकि उनका सिनेमा में कोई गॉडफादर नहीं। ऐसे में अक्षय का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अक्षय सिनेमा की काली सच्चाई पर बात कर रहे हैं।
अभिषेक त्रिमुखे, पुलिस उपायुक्त ने बताया, बांद्रा पुलिस स्टेशन में डॉक्टरों ने प्रोविजनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट जमा की। 3 डॉक्टरों की टीम ने सुशांत सिंह राजपूत की ऑटोप्सी की। मौत का प्रोविजनल (अंतरिम) कारण फांसी के कारण दम घुटना है।
सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों को यकीन नहीं हो रहा है कि सुशांत ने आत्महत्या की है। सुशांत के परिजनों का कहना है कि अभिनेता ने की मुश्किल वक्त को हंसते हुए काटा है। सुशांत हार मानने वालों में से नहीं थे। सुशांत के एक पड़ोसी ने बताया कि जब अभिनेता की मां का निधन हुआ था, तो भी सुशांत का दिल टूटा था लेकिन वो खुद टूटे नहीं थे तो अब तो सब ठीक था। सुशांत बड़ा नाम थे अब, तो अब क्यों और कैसे आत्महत्या कर सकते हैं वो।
इसे भी पढ़े: Kangana slams bollywood for selective secularism, demands justice for Ajay Pandita
जवान बेटे सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से अभिनेता के पिता पूरी तरह से टूट गए हैं। अपने घर से मुंबई रवाना होने के वक्त भी उनकी हालत ठीक नहीं थी। सुशांत के पिता (बीच में नीली टी-शर्ट में) बदहवास से हो गए हैं। मुंबई के लिए निकलते समय भी लोगों ने उन्हें पकड़कर गाड़ी में बैठाया।
सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट को भी ये कहकर ट्रोल किया जारहा है कि उन्होंने सुशांत का मजाक उड़ाया था। ऐसे में हम आपको वो वीडियो दिखाते हैं, जिस वीडियो पर बहस हो रही है। दरअसल ये वीडियो करण जौहर के शो का है, वीडियो में करण जौहर आलिया से सवाल पूछते हैं, जिसका जवाब आलिया कुछ ऐसा देती हैं।
कंगना रनोट का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कंगना का ये वीडियो टीवी शो आप की अदालत का है। वीडियो में कंगना नेपोटिज्म पर बात कर रही है।
कंगना रनौट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ी तादात में लोग नेपोटिज्म पर बात कर रहे हैं। जिसके बाद करण जौहर सहित कई अन्य बडे़ सितारों पर निशाना साधा जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स कंगना की तारीफ कर रहे हैं और मूवी माफियाओं को ट्रोल कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म का मुद्दा गरम होता दिख रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स सुशांत के पुराने सोशल मीडिया कमेंट्स को हाइलाइट कर रहे हैं। इन स्क्रीनशॉट्स में सुशांत खुद कह रहे हैं कि उनका कोई गॉडफादर नहीं है, अगर फिल्में नहीं चलीं तो बॉलीवुड से बाहर कर देंगे ये लोग।
सुशांत का शव कुछ देर में परिवार को सौंप दिया जाएगा। उनके बहनोई ओपी सिंह ने इसके लिए पेपर पर साइन किए हैं। सुशांत सिंह राजपूत का आज मुंबई में अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी फांसी की बात साबित हुई है। वहीं विसरा जांच के लिए भेजा गया है, इससे शरीर में जहर की मौजूदगी पता चलेगी।
महाराष्ट्र साइबर सेल के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत के शव की फोटो शेयर करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ट्वीट में कहा गया है कि यह देखने में आया है कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर सुशांत सिंह के शव की विचलित करने वाली फोटो शेयर की जा रही है। हम लोगों से ऐसा न करने की अपील करते हैं, जो फोटो पहले शेयर की जा चुकी हैं उन्हें भी तुरंत हटाया जाना चाहिए। इस तरह की तस्वीरों को शेयर करना कानून और अदालती निर्देशों के खिलाफ है, और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार बीजेपी एमएलए नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा, ‘हम अभी मुंबई के लिए निकल रहे हैं। वहीं सुशांत को अंतिम विदाई दी जाएगी। हमें अब तक यकीन नहीं हो रहा है कि सुशांत नहीं रहा। अगर जरूरत पड़ी तो हम इस मामले की जांच की भी मांग करेंगे।’
You must log in to post a comment.