जब कि वामपंथी और कथित लिबरल मानने को तैयार ही नहीं कि देश भर में मुसलमान लड़के हिन्दू लड़कियों से झूठ के सहारे संबंध स्थापित कर रहे हैं और फिर उन्हें भी इस्लाम क़ुबूल करने के लिए दबाव डाल रहे हैं, गुजरात में लव जिहाद के एक नए मुआमले में अहमदाबाद शहर में पुलिस ने 31 साल की महिला के साथ कई बार बलात्कार के आरोप में एक 23 वर्षीय युवक को गिरफ़्तार किया है।
अभियुक्त ने अपनी पहचान बदलकर महिला के साथ पहले दोस्ती की और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान अभियुक्त ने महिला की अश्लील वीडियो भी बनाई। उन दोनों का रिश्ता 14 महीने पुराना था। अब महिला की शिकायत पर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ़्तार कर लिया है।
पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि रमज़ान एक इलेक्ट्रीशयन है जो उसके घर पर काम करने के लिए आया करता था। वहीं दोनों के बीच बातचीत हुई और फिर उन दोनों की दोस्ती हो गई। अभियुक्त ने महिला को अपना नाम पिन्टू बताया था।
महिला के अनुसार उसे लगा कि इसके बाद उनमें दोस्ती बढ़ रही थी और यह कुछ और नहीं बल्कि प्यार था। फिर बात मुलाक़ात से आगे बढ़कर शारीरिक संबंध तक पहुंच गई। लड़का महिला को अलग-अलग जगहों पर घुमाता रहा। उसके साथ संभोग भी करता रहा। एक दिन महिला को पता चला कि उसके प्रेमी का नाम रमज़ान धांची है और वह मुसलमान है। यह जानकर महिला तनावग्रस्त हो गई।
इसके बाद महिला ने युवक के विरुद्ध पुलिस को शिकायत दी। महिला के मुताबिक़ वो दोनों 14 महीनों से रिलेशनशिप में थे। इस दौरान वे दोनों साथ-साथ सांणद, चोटीला, जूनागढ़ जैसे अलग-अलग स्थानों पर घूमने गए थे। महिला ने युवक पर उसके साथ मारपीट का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने बताया कि दो महीने पहले युवती ने अभियुक्त से शादी के लिए कहा था, लेकिन वह उससे शादी करने की बजाय धमकी देता रहा। जब बात बहुत बढ़ गई, तब महिला ने आपबीती अपने घर के सदस्यों को बताई।
आनंदनगर पुलिस अधिकारी का कहना है कि पीड़िता का 14 साल का बेटा है। वह 5 साल से अपने पति से अलग रहती है। दो साल पहले उसे इलेक्ट्रिशियन की जरूरत पड़ी, तब वह उसके संपर्क में आई। घर से जाते हुए रमज़ान महिला को अपना नंबर देकर गया था, जिसके चलते दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई।
You must log in to post a comment.