लव जिहाद की एक और घटना में राजधानी दिल्ली में एक हिन्दू लड़की का शोषण किया गया है। पहले युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे 3 साल तक भयादोहन (ब्लैकमेल) किया गया और उसका शारीरिक शोषण किया गया। इसके बाद लड़की को मुसलमान बना कर उसकी शादी करवा दी गई। अपराध की सूचना पुलिस को मिलने के बाद दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।
दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को संदिग्धों ने पहले नशीला पदार्थ खिलाया। उसके बाद उसका एक अश्लील वीडियो बना लिया। फिर संदिग्ध अश्लील वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी दे कर लड़की को ब्लैकमेल करते रहे। इसके बाद बीते साल अक्टूबर महीने में लड़की को इस्लाम कुबूल करवा कर उससे शादी कर ली।
लव जिहाद की इस भयावह लेकिन सच्ची कहानी में शादी के बाद लड़की के साथ असली पैशाचिक व्यवहार शुरू हुआ। उसे देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की गई। पीड़िता के विरोध करने पर उस पर अत्याचार किए गए। किसी तरह से लड़की मुसलमान परिवार के चंगुल से भागी और अपने परिजनों के पास पहुंची।
इसके बाद रमा विहार पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए केस दर्ज किया और रमा विहार के रहने वाले मुख्य संदिग्ध सोहेल अहमद और उसके पिता शफीक़ अहमद को गिरफ़्तार कर लिया।
पीड़िता के भाई ने बताया कि साल 2017 में उसकी बहन केवल साढ़े सोलाह साल की थी और स्कूल में पढ़ती थी। उसी कालखंड में सोहेल की बहन भी उसके साथ पढ़ती थी।
दरअस्ल पूरा मुसलमान परिवार लव जिहाद के प्लान के मुताबिक़ काम कर रहा था। अभियुक्त की बहन ने अपना नाम प्रेरणा बताया था। दोनो ही अच्छी दोस्त हुआ करती थी।
एक दिन प्रेरणा पीड़िता को पार्टी के बहाने अपने घर लेकर गई जहाँ उसने उसे अपने भाई से मिलवाया और उसका नाम साहिल बताया। इसके बाद पार्टी में ही उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और इसका वीडियो भी बनाया गया। आरोप है कि इस पूरी घटना में सोहेल, उसकी बहन, उसकी मां और उसके पिता शामिल थे।
एक बार वीडियो बन जाने के बाद सोहेल ने पीड़िता का कई बार यौन शोषण किया। तीन साल तक ये सब करने के बाद लड़की को मुसलमान बना कर उससे शादी कर ली।
शादी के बाद देह व्यापार में जाने से मना करने पर लड़की के साथ रोज़ मार-पीट की जाती थी। लड़की किसी तरह से अपनी जान बचाकर अभियुक्तों के चंगुल से भागी और अपने परिवार के पास आकर पूरी आपबीती सुनाई।
पुलिस की जाँच-पड़ताल शुरू हो गई है।
लव जिहाद का यह पहला मांमला नहीं है जिसमें एक मुसलमान युवक ने स्वयं को हिन्दू बता कर नाबालिग़ और मासूम लड़की को अपने जाल में फँसाया है। पिछले कुछ सालों में लव जिहाद के तमाम हैरान करने वाली घटनाएँ सामने आई हैं।
इस तरह की डरावनी कहानियों में कई केसिज़ ऐसे भी हैं जिनमें मुसलमान युवक अपनी पहचान हिन्दू बता कर किसी अन्य मज़हब की युवती से शादी करता है और कुछ समय बाद उन पर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाता है। दबाव बनाने के दौरान प्राइवेट तस्वीरें वायरल करने की धमकी, लड़की के साथ मारपीट, यौन हिंसा, बीफ़ खाने का दबाव बनाना, हिन्दू धर्म और हिन्दुओं का मज़ाक बनाना, पीड़िता को उसके परिवार से अलग करना जैसी हरकतें की जाती हैं।
You must log in to post a comment.