लखनऊ| नेहरू परिवार में अब एक और बेटी सक्रिय राजनीति में कदम रख रही है। स्वर्गीय इंदिरा गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी वाड्रा की बारी है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों में प्रियंका गांधी को भी शामिल किया है।
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2017 में प्रियंका गांधी भी कांग्रेस के अन्य दिग्गजों के साथ 105 कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रदेश में जनसभा करेंगी। इससे पहले उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी सिर्फ अमेठी तथा रायबरेली तक सीमित थीं, लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में वह गाजियाबाद से चंदौली तथा ललितपुर से सहारनपुर तक जनसभा में दिखेंगी।
उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव 2017 के लिए कांग्रेस पार्टी ने 40 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। कांग्रेस द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अलावा भूपेन्द्र सिंह हुड्डा भी शामिल हैं। लिस्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के पहले फेज के चुनाव में कांग्रेस पूरा जोर लगाने की तैयारी करती दिख रही है
वहीं स्टार प्रचारकों की सूची में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता,कमलनाथ, अहमद पटेल, जनार्दन द्विवेदी के अलावा प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद, प्रमोद तिवारी व संजय सिंह के नाम भी शामिल हैं।
इसके अलावा
सोनिया गांधी
राहुल गांधी
महमोहन सिंह
गुलाम नबी आजाद
राजबब्बर
शीला दीक्षित
मीरा कुमार
सुशील कुमार शिंदे
प्रियंका गांधी वाड्रा
जनार्दन द्विवेदी
अहमद पटेल
कमलनाथ
मुकुल वासनिक
प्रमोद तिवारी
संजय सिंह
प्रदीप माथुर
निर्मल खत्री
पीएल पुनिया
अशोक गहलोत
भूपेन्द्र सिंह हुड्डा
सलमान खुर्शीद
कुमारी शैलजा
रणदीप सिंह सुरजेवाला
ज्योतिरादित्य सिंधिया
मनीष तिवारी
राजीव शुक्ला
सचिन पायलट
दीपेन्द्र सिंह हुड्डा
शकील अहमद
शोभा ओझा
आर.पीएन.सिंह
नसीब सिंह
जुबेर खान
राना गोस्वामी
अविनाश पाण्डेय
डा. शकील अहमद खान
विजय लक्ष्मी साधो
फिल्म अभिनेत्री नगमा
बृजलाल खाबरी
रिजवान जहीर
You must log in to post a comment.