नई दिल्ली — हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के एक फील्ड गोल को दो मानने के नियम को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) अंतरराष्ट्रीय हॉकी में भी लागू कर सकता है।
हॉकी अंपायर, रैफरी और तकनीकी अधिकारी के रूप में दो दशक का अनुभव रखने वाले एफआईएच के नए सीईओ जासन मैक्रेकन ने कहा कि मैं इस साल हॉकी इंडिया लीग के दौरान भारत गया था और एक फील्ड गोल को दो गोल गिनने के नियम से काफी प्रभावित हुआ। यह काफी नई और आक्रामक शैली की हॉकी है।
यह नियम काफी दिलचस्प और अनूठा है। उन्होंने कहा कि एफआईएच इस पर जरूर गौर करेगा, लेकिन नया नियम लागू करने में समय लगता है, क्योंकि देशों को इसे अपनाने के लिए समय देना होता है।
उन्होंने कहा कि विश्व कप 2018 तक हम खेलने के नियमों में कोई बदलाव नहीं कर सकते, लेकिन उसके बाद इस पर गंभीरता से गौर करेंगे। एफआईएच नए विचारों का स्वागत करता है। वीडियो अंपायर पहले यूरोपीय हॉकी लीग में आजमाया गया और बाद में हमने इसे अंतरराष्ट्रीय हॉकी में लागू किया।
You must log in to post a comment.